कन्नौज, मई 1 -- मजदूर दिवस के मौके पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक को गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस और अस्पताल प्रशासन के सामने चुनौती बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी ठेकेदार सद्दाम पुत्र अख्तर ने बताया कि वह लेबर का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह पोस्ट ऑफिस के पास से एक मजदूर को मकान निर्माण कार्य के लिए अपने साथ लेकर आया था। सद्दाम के मुताबिक, यह काम मोहल्ला छपट्टी की पीपल वाली गली में स्थित स्वतंत्र गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता के निर्माणाधीन मकान पर चल रहा था। काम के दौरान मजदूर पहली मंजिल पर कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.