छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत
गोंडा, जुलाई 28 -- परसपुर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरास डीहा में छत से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हुए पैंसठ वर्षीय रमेश तिवारी की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। एकल बेटे शिवांश तिवारी (16 ) की सूचना पर पुलिस ने पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे शिवांश तिवारी ने बताया उनके पिता रमेश तिवारी सोमवार सायंकाल भोजन के बाद छत पर सोने चले गए। आधी रात तकरीबन बारह बजे वह लघु शंका के लिए छत से नीचे की ओर आ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उन्हें पहले परसपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से जवाब होने पर गोंडा के निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां से उपचार के बाद डाक्टरों के सलाह पर मंगलवार की भोर लखनऊ ले जाते सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.