छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कन्नौज, मई 11 -- कस्बे के कालिका नगर मोहल्ले में रविवार की रात एक बुजुर्ग लघुशंका जाते समय छत से नीचे गिर पड़े। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के कालिका नगर निवासी मुन्ना यादव (60) रविवार रात को अपने मकान की छत पर लेटे थे। देर रात लघुशंका लगने पर वह उठकर बाथरूम की तरफ जाने लगे। अचानक उनका पैर फिसल जाने के कारण वह छत से नीचे आंगन में आ गिरे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। चीखें सुनकर परिजन उठ गए, परिजन मुन्ना को लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.