प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- पट्टी। पट्टी क्षेत्र के रमईपुर नेवादा निवासी ननके का पांच साल का बेटा सुहान शाम को अपने घर की छत पर खेलने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। छत से गिरने के बाद बच्चे को गंभीर चोटें आईं। मासूम दर्द से चिल्ला रहा था। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी। प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बच्चे के रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई है। उसे रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...