प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपई गांव निवासी रवि सिंह का पांच वर्षीय बेटा शिवांश घर के बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। निजी वाहन से सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गिरने के बाद शिवांश करीब पांच घंटे तक बेहोशी की हालत में रहा। सोमवार रात शिवांश की हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.