छत से गिरकर दो साल की बालिका घायल
कन्नौज, अप्रैल 20 -- गुरसहायगंज। जीटी रोड स्थित सुल्तान आलमनगर निवासी एक दो वर्षीय बालिका अचानक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सोमवार की सुबह सुल्तान आलमनगर निवासी बालिका इनाया (2) पुत्री इशरत अली छत पर थी और किसी तरह वह अचानक छत से नीचे आकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.