छत से गिरकर छात्र गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम रूद्रपुर भोजपुर निवासी 12 वर्षीय सत्यम पुत्र प्रदीप यादव शुक्रवार को अपने घर की दूसरी मंजिल पर लगी समरसेबल मोटर चालू करने गया था। मोटर चालू करने के बाद वह नीचे उतर रहा था, तभी छत पर बाउंड्री न होने के कारण उसका पैर अचानक फिसल गया। संतुलन बिगडऩे से वह करीब 14 फीट नीचे गली में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजन व आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल सत्यम को आनन-फानन में उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरने से उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सत्यम ताजपुर रोड स्थित बीआर एजुकेशन सेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.