कन्नौज, मई 8 -- प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सबलपुर में शुक्रवार दोपहर एक छात्र छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सबलपुर गांव निवासी सर्वेश यादव का 10 वर्षीय बेटा अमन प्रेमपुर स्थित सीता देवी सुंदरलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 3 का छात्र है। परिजनों के मुताबिक छात्र अमन शुक्रवार करीब 1 बजे स्कूल से पढक़र घर लौटा। उसने घर पहुंचने के बाद अपना बस्ता रखा और खेलने के लिए छत पर चला गया। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गली में बने खड़ंजे पर जा गिरा। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी गिरने से उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजन घायल बालक को आनन-फानन सौ शैया...