छत से गिरकर छात्रा घायल, रेफर
कन्नौज, जून 5 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के भोजपुर गांव में घर की छत से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी मुकेश राजपूत की 13 वर्षीय पुत्री मनु राजपूत गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। गुरुवार देर रात वह अपने घर की छत पर मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा के बाएं पैर में गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम लेकर पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.