गढ़वा, अप्रैल 22 -- गढवा। मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी बिहारी प्रसाद की पुत्री आरती कुमारी छत से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उसके चाचा के घर पर तिलक समारोह था। रात भर जगी हुई थी। उसी क्रम में छत पर किसी काम से गई हुई थी। उसी दौरान नींद में गिर गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...