मैनपुरी, जून 6 -- क्षेत्र के ग्राम नैगवां खिरिया में मंगलवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्राम नैगवां खिरिया निवासी ब्रजभान पुत्र रामगोपाल सक्सेना बीती मंगलवार की रात खाना खाकर अपने मकान की छत पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे अचानक तेज हवा चलने लगी। इसी बीच ब्रजभान लघुशंका के लिए उठा, लेकिन हवा का झोंका इतना तेज था कि वह अपना संतुलन खो बैठा। खुद को संभाल न पाने के कारण वह सीधे छत से नीचे आरसीसी सड़क पर जा गिरा। यह भी पढ़ें- छत से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हादसे के बाद परिजन लहूलुहान हालत में उसे तुरंत इलाज के लिए सैफई ले गए, जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिनों तक चले उपचार के बाद आखिर...