उरई, अप्रैल 17 -- माधोगढ़। संवाददाता गोहन ग्राम अमखेड़ा निवासी 24 वर्षीय कृष्णा पत्नी गौतम धानुक 14 मार्च की रात छत पर सो रही थी। रात 2 बजे के लगभग वह उठी तो छत में बाउंड्रीवॉल न होने के कारण आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। रात में पति पिता के साथ उसे इलाज के लिए सीएचसी जालौन लाया जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। एक महीने के इलाज के बाद गुरुवार की रात को उसकी मौत हो गई। गौतम धानुक ने बताया कि इलाज में उसका मकान भी बिक गया फिर भी पत्नी की जान नहीं बच सकी। सूचना के कोतवाली प्रभारी हरिशंकर ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...