छत से गिरकर घायल महिला की मौत
बलिया, मई 14 -- रानीगंज। बैरिया थाना क्षेत्र के मानिक छपरा (मिर्जापुर) निवासी 50 वर्षीय गायत्री देवी की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। चार दिन पहले 11 मई को महिला किसी कार्य से अपने मकान के छत पर गयी थी। इसी बीच पहुंचे बंदर के भय से वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उन्हें सीएचसी सोनबरसा और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि घरवाले उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.