बदायूं, अप्रैल 6 -- छत से गिरकर घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के खौंसारा गांव का है, जहां रहने वाले 60 वर्षीय गणेशराम पुत्र बिहारी शनिवार शाम किसी काम से अपनी छत पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत बिल्सी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान गणेशराम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.