छत से गिरकर गैस पाइपलाइन कंपनी के कर्मचारी की मौत
इटावा औरैया, जून 29 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गंगा विहार कॉलोनी में रविवार रात गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे 22 वर्षीय युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद साथियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजा पुत्र धनीराम निवासी गड्ढोनिया थाना सुर्खी जिला सागर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह मंगल पेट्रोल इंदौर कंपनी के माध्यम से इटावा में गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य में लगा हुआ था। काम के दौरान वह अपने अन्य साथियों के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित गंगा विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। बताया गया कि रविवार रात सभी साथियों ने एक साथ भोजन किया। इसके बाद रोज की तरह सभी लोग सोने के लिए छत पर जाने लगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.