लखीसराय, फरवरी 12 -- लखीसराय। टाउन थाना क्षेत्र के बिलोरी गांव में बुधवार को छत पर चढ़ने के दौरान सीधी से फिसल कर गिरने से किशोरी के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान बिलोरी गांव निवासी संजय यादव की 12 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ राज अभय ने बताया कि पीड़िता के सिर में गंभीर चोट है। जिसका इलाज के साथ सिटी स्कैनिंग जांच कराया गया है। फिलहाल की स्थिति सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.