छत से गिरकर किशोरी की मौत, परिजन में मचा कोहराम
हापुड़, मई 21 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में मंगलवार देर रात छत से गिरकर एक किशोरी की मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किशोरी की मौत की सूचना से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मुरादपुर गांव निवासी महीपाल अपनी पत्नी देवेंद्र, पुत्र अमर और पुत्री टिनसल, अनुष्का और छोटे पुत्र कृष के साथ गांव में रहते हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की रात को वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात में सोते समय 15 वर्षीय टिनसल छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही परिजन में कोहराम मच गया और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आनन फानन में घायल को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख मेरठ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.