हापुड़, मई 21 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में मंगलवार देर रात छत से गिरकर एक किशोरी की मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत की सूचना से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मुरादपुर गांव निवासी महीपाल अपनी पत्नी देवेंद्र, पुत्र अमर और पुत्री टिनसल, अनुष्का और छोटे पुत्र कृष के साथ गांव में रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार रात को वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात में सोते समय 15 वर्षीय टिनसल छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में घायल को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिजनों का कोहराम टिन...