छत से गिरकर एक युवक हुआ घायल
भागलपुर, मई 11 -- जमुई से असद खान की रिपोर्ट जमुई प्रखंड क्षेत्र के नारडीह में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि एक मंजिला छत से गिरकर विष्णु रावत बुरी तरह घायल हो गए। परिजन द्वारा आनन- फानन में विष्णु रावत को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर अवस्था में डॉक्टर मृत्युंजय कुमार द्वारा विष्णु रावत का इलाज किया गया। परिजन ने बताया कि हमेशा की तरह रविवार की रात भी विष्णु रावत छत के ऊपर सोए हुए थे इसी दौरान अचानक वह उठे और सीधा एक मंजिला छत से नीचे गिर गए। जिससे उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगने की वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.