छत से गिरकर अधेड़ की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, जून 8 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के डकशरीरा गांव में रविवार रात घर की दूसरी मंजिल से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। रात में वह छत पर सोने गया था। सुबह शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। डकशरीरा गांव निवासी 45 वर्षीय ओम नारायण पांडेय उर्फ डेलाऊ पुत्र गनेश किसानी करते थे। रविवार की रात वह घर की दूसरी मंजिल पर छत पर सोने गए थे। पत्नी गुड़िया के मुताबिक, वह अपने बेटे 17 वर्षीय अभय व 14 वर्षीय मयंक के साथ नीचे कमरे में सो रही थी। सोमवार की सुबह पति काफी देर तक छत से नीचे नहीं आए तो बेटा अभय उन्हें बुलाने छत पर गया। बिस्तर पर पिता को ना पाकर अभय ने छत से पीछे की तरफ देखा तो नीचे ओम नारायण पड़े थे। अभय चीखता-चिल्लाता नीचे पहुंचा। आनन-फानन इलाज के लिए ओम नारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.