छत से उतरने के दौरान पैर फिसला, युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल
गढ़वा, जून 26 -- गढ़वा। गढ़वा शहर के गढ़देवी मोहल्ला निवासी आकाश चंद्रवंशी के 18 वर्षीय पुत्र शिवकुमार शुक्रवार सुबह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शिवकुमार सुबह छत से सीढ़ी के रास्ते नीचे उतर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। सीढ़ी के पास छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके बाएं पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.