बदायूं, मई 2 -- गांव रहेडिया निवासी खुशी मोहम्मद पुत्र चांद मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 28 अप्रैल की सुबह जफीरी, आविद, अन्नू व शाहिल पुत्रगण जफीरी ने उनके घर पर छत से ईंट-पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने खुशी मोहम्मद के साथ मारपीट की। बचाने पहुंचे उनके बेटे आसिव, पिता चांद मोहम्मद और भाई ईश मोहम्मद को भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला यह भी पढ़ें- रंजिश में मारपीट के चलते चार घायल, रिपोर्ट यह भी पढ़ें- रंजिश के चलते किसान से मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.