चित्रकूट, अप्रैल 1 -- चित्रकूट। संवाददाता। सीतापुर कस्बा स्थित मालकाना रोड पर किराए का कमरा लेकर भाई के साथ रह रहे युवक की छत में रखी पानी की टंकी से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।कानपुर जिले के सचेती थाना क्षेत्र के सुरार निवासी 28 वर्षीय मनोज मिश्र अपने भाई अमन के साथ सीतापुर कस्बे में लालजी के मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वह यहां पर प्लंबरिंग का काम करता था। बीते सोमवार की शाम करीब आठ बजे छत पर रखी पानी की टंकी से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद अमन अपने भाई का शव लेकर गांव चला गया था। मृतक की पत्नी रंजना ने पुलिस को तहरीर देकर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि लालजी ठेकेदारी का काम करते है। उनके अधीन उसके पति प्लंबरिंग का काम कर रहे थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.