फतेहपुर, अप्रैल 14 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात दलित किशोरी अपने घर के छत में सोई हुई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक छत में चढ़ गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिस पर किशोरी की नींद खुल गई और शोर मचा दिया। किशोरी के शोर मचाते ही परिजन जाग उठे तो उक्त युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। मंगलवार को पुलिस के पास परिजन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विजय यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी फरार मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़खानी, अधेड़ पर पॉस्को एक्ट में केस दर्ज, गिरफ्तार

हिं...