औरैया, मई 22 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के चन्हैया बाग गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी। परिवार घर के बाहर सोता रहा और चोर छत के रास्ते भीतर घुसकर आराम से वारदात को अंजाम देते रहे। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रामऔतार सिंह ने बताया कि रात में वह अपनी पत्नी मंगला देवी, पुत्र संजय, पुत्रवधू सरिता और नाती ऋषभ के साथ घर के बाहर खुले में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- खगड़िया : चोरों ने दो घरों में की 30 हजार नकदी सहित जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे तीन बक्से उठा लिए और उन्हें छत पर ले जाकर ताले तोड़...