कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर देहात,संवाददाता। लगभग दो दशक बाद जनगणना का पहला चरण इसी साल शुरू हो जाएगा। एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक जनगणना का पहला चरण संचालित होगा। शासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि साल 2027 की जनगणना में जाति संबंधी आंकड़ों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एकत्रित किया जाएगा। इस बार यह पहली बार होगा जब जातिगत डेटा को आधिकारिक जनगणना में शामिल किया जाएगा। अब तक की हुई जनगणना में जाति को अलग से शामिल नहीं किया गया है। पहले चरण में मकान गणना के साथ 33 प्रश्नों की जानकारी भी डिजिटल रुप में दर्ज की जाएगी। प्रगणकों को प्रशिक्षण के साथ जनगणना के पहले चरण का आगाज हो जाएगा। मकान को लेकर कुछ इस तरह होंगें सवालजनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री,...