बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं, संवाददाता। छत पर झाड़ू लगाते समय पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला सहसवान कोतवाली के भगत नगला के मजरा नया गांव का है। गांव के रहने वाले किशन पाल 28 वर्ष पुत्र कुंवरपाल होली के त्योहार पर बुधवार को करीब 11 बजे छत पर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान उनके छज्जे के बराबर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर उन्हें करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.