जौनपुर, जून 21 -- खेतासराय। नगर के सोंधी मोहल्ला में शुक्रवार की रात छत पर सोने गए एक युवक की गिरने से घायल हो गया। सुबह उसे पीएचसी सोंधी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। सोंधी निवासी 38 वर्षीय छोटेलाल प्रजापति पुत्र तिलकधारी रात में एक बरात से लौटने के बाद छत पर सोने चला गया। सुबह परिवार के लोग उठे तो वह छत के नीचे गिरा पड़ा मिला। परिजन तत्काल पीएचसी पर ले गए तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी करके अपना और परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...