गंगापार, अप्रैल 3 -- इलाके के महेरा गांव में शुक्रवार की सुबह छत पर सो रहे बच्चों को जगाने के लिए छत पर चढ़ा युवक पैर फिसलने से सिर के बल छत के नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। परिजन अस्पताल इलाज के लिए के जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। लालापुर थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी 40 वर्षीय कल्लू भारतीय पुत्र लेदई भारतीय के बच्चे रात में छत पर सोए थे। सुबह छह बजे के बाद तक बच्चे नहीं जागे तो कल्लू छत पर बच्चों को जगाने के लिए गया। इसी बीच बारजे की ओर झुक कर वह नीचे की ओर झांकने लगा। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से कल्लू सिर के बल छत से नीचे गिर गया। इस वजह से उसके सिर में गहरी चोट आ गई। परिजन उसे अस्पताल की ओर लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही कल्लू ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.