बांदा, अप्रैल 28 -- बांदा। छत पर सो रहे किसान को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा गांव निवासी भगवानदास ने बताया कि उसका 65 वर्षीय पिता बृन्दावन पुत्र रामचंद्र सोमवार की रात छत पर सो रहा था। तभी सर्प ने उसके बाए पैर में डस लिया। शोर गुल सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। रात अधिक होने के कारण परिजन उसे इलाज के लिए कही नही ले गए। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से वृद्धा की मौत, मचा कोहराम परिजन उसे एक देव स्थान ले गए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुत्र भगवानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.