छत पर सो रहे किशोर को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत
मुंगेर, जून 11 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के मनकोठिया गांव में बुधवार की रात सांप काटने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक मनकोठिया गांव निवासी पवन यादव का 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार था। परिजन ने बताया कि, शिवम बुधवार की रात भोजन करने के बाद घर की छत पर मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। देर रात उसे सांप ने काट लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। किशोर की हालत देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- छत पर सो रहे किशोर को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.