बरेली, अप्रैल 30 -- फतेहगंज पूर्वी। ग्राम निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात उनकी बेटी छत पर सो रही थी। पड़ोस का युवक अभिषेक उनकी छत पर आ गया, उसकी बेटी से जबरदस्ती करने लगा। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो दुष्कर्म किया। आवाज सुनकर जब लोग छत पर पहुंचे तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। परिजन बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- युवती की बदनामी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- घर में घुसकर किशोरी से रेप, पंचायत में पीड़िता के भाई को धमकाया यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...