छत पर सो रही मां-बेटी का वीडियो बनाने का विरोध पड़ा भारी, आरोपी ने पत्थर से फोड़ा सिर
उरई, जून 14 -- कदौरा। संवाददाता कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में छत पर सो रही मां-बेटी का वीडियो बनाने का विरोध करना परिवार को महंगा पड़ गया। शिकायत से गुस्साए आरोपी युवक ने मां-बेटी के साथ मारपीट करते हुए बेटी का पत्थर से सिर फोड़ दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कदौरा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती रात उसकी पत्नी व पुत्री छत पर सो रही थीं। रात करीब एक बजे बगल के मकान में रहने वाला युवक उसकी सोती हुई पत्नी व पुत्री का मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। मोबाइल की रोशनी से पत्नी की आंख खुल गई। पत्नी ने तुरंत उसको जगाया। सुबह जब वो शिकायत करने आरोपी युवक के घर पहुंचे तो आरोपी गुस्सा हो गया। उसने पीड़ित की पुत्री के साथ मारपीट शुरू कर दी और ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। इस संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.