आगरा, जून 1 -- ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में छत पर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित पड़ोसी महिला की छत पर पहुंचा। उससे छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बच्चों सहित पीड़िता की पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 30 मई की रात करीब 1:30 बजे की है। बिजली न आने के कारण महिला बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थी। आरोप है इसी दौरान अवजाल नामक युवक उनके पास आकर लेट गया और गंदी हरकतें करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो बच्चे जाग गए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपित अवजाल ने फोन कर अपने भाई फिरोज खान और गफ्फार को बुला लिया। तीनों ने मिलकर बच्चों और पीड़िता के साथ मारपीट की। ज...