बाराबंकी, जुलाई 16 -- सूरतगंज (बाराबंकी ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के माधवपुरवा गांव में छत पर सो रही किशोरी को विषैले सर्प ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी होने पर परिजन कस ली जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के माधवपुरवा गांव निवासी रूची (14) पुत्री खुशीराम बुधवार की रात परिवार के साथ छत पर सो रही थी, इस दौरान उसे किसी विषैले सर्प ने डस लिया।परिजनों को जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय इधर-उधर देर रात तक झाड़-फूंक कराते रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डसने से चाया गांव की महिला की मौत हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी सूरतगंज ले गए। जहां डा. शेख रिजवान ने उसको मृत घोषित कर दिया।डाक्टर रिजवान शेख ने बताया कि परिजन जब उसे अ...