छत पर सो रहा था परिवार, दरवाजे का ताला तोड़ लाखों का आभूषण चोरी
देवरिया, जून 7 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार के पिपराधन्नी में मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपए का आभूषण व नकदी चुरा ले गए। छत पर सो रहा परिवार सुबह नीचे आया तो दरवाजे का ताला टूटा देख आवाक रह गया। घर से कुछ दूरी पर पांच बक्सों के ताले टूटे मिले, जिनमें से आभूषण निकाल लिए गए थे। पिपराधन्नी निवासी लालबहादुर मौर्य का परिवार शनिवार रात भोजन के बाद छत पर सोने चला गया। सुबह जग कर छत से नीचे पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। वहीं उनके तीन पुत्रों दुर्गेश, सकलदीप व राजेश के कमरों के ताले टूटे मिले। बताया जाता है घर से कुछ दूरी पर खेत में सामान बिखरे पड़े थे। पांच बक्सों के ताला तोड़ आभूषण चुरा लिए गए थे। दुर्गेश के पत्नी के सोने के दो चेन, टीका, नथिया, झुमका, टप्स, पाजेब, दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र, दो सिकड़ व पचास हजार नकदी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.