शामली, जुलाई 1 -- चौसाना। कस्बा चौसाना में भीषण गर्मी के बीच छत पर सो रहे एक परिवार के घर से अज्ञात चोर रसोई में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह उस समय चला, जब घर की महिलाएं रसोई में काम करने पहुंचीं। पीड़ित ने चौसाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी राकेश सैनी पुत्र जनेश्वर सैनी ने बताया कि मंगलवार रात अत्यधिक गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस गए और रसोई में रखा घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- छत पर सो रहा था परिवार, घर से गैस सिलेंडर चोरी सुबह करीब तीन बजे जब घर की महिलाएं रसोई में पहुंचीं तो सिलेंडर गायब मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी परिवार को हुई।पीड़ित परिवार का कहना है कि घर का मुख्य हिस्सा खुला होने का फायदा उठाकर च...