मैनपुरी, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड पर न्यू कृष्णा कालोनी में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान से ढाई लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। परिवार के लोग सुबह जागे और कमरे में सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकाली ली। चोरों का पता लगाया जा रहा है। शहर के बिछिया रोड स्थित न्यू कृष्णा कालोनी निवासी अल्केश पुत्र अमर सिंह रोज की तरह अपने मकान की छत पर बच्चों के साथ सो गए। रात में किसी समय चोर घर के अंदर प्रवेश हुए और कमरे में रखी अलमारी तक पहुंच गए। चोरों ने अलमारी का ताला खोलकर चोरी की। बताया गया है कि अलमारी की चाबी कमरे में पड़े बेड पर गद्दे के नीचे रखी थी। चोरों ने इस चाबी से ताला खोला और चार सोने की अंगूठी, अन्य आभूषण सहित 30 हजार की नकदी भी चोरी कर ले गए। पीड़ित अल्केश ने बताया कि वह...