औरंगाबाद, जुलाई 13 -- बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की राज्यस्तरीय समीक्षा की। सभी जिलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा समयबद्ध ढंग से योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जीविका दीदियों के माध्यम से कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित कर उनकी सहमति प्राप्त की जा रही है। बैठक में औरंगाबाद जिले की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में 6578 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए अब तक 8505 लाभार्थियों की सहमति पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित...