छत पर सोया था परिवार, चोरों ने कमरों को खंगाला
भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। गर्मी के प्रकोप के बीच भी गांवों में चोरियों का क्रम बरकरार है। इसी कड़ी में ऊंज थाना क्षेत्र के रमईपुर, सरावा गांव में चोरों ने कमरों को खंगालने का काम किया है। उक्त गांव निवासी बंश बहादुर सिंह उर्फ कल्लू ने तहरीर में कहा कि 17 अप्रैल की रात भोजन करने के बाद परिवार के लोग गर्मी ज्यादा होने के कारण छत पर सोने चले गए थे। देर रात मौका पाकर चोरों ने कमरों को ताला चटका कर उसे खंगालने का काम किया। भोर में करीब तीन बजे आंख खुलने पर देखा तो कमरों में सामान बिखरे पड़े थे। सुबह घर से दो सौ मीटर दूर ताल के पास अटैची फेंकी मिली। चोरों ने गहनों, पांच हजार रुपये नकद, परात, पितल के बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। मामले से यूपी-112 को अवगत कराया गया था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.