छत पर सोने गई विवाहिता का शव नीचे खेत में पड़ा मिला
मैनपुरी, जुलाई 25 -- औंछ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महानंद में छत पर सोने गई विवाहिता का शव शनिवार की सुबह खेतों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाई और मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महानंद में सरमन सिंह की 29 वर्षीय पत्नी सोनी शुक्रवार की रात छत पर सोने गई थी। शनिवार की सुबह उसका शव छत के नीचे खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.