सीतापुर, मई 19 -- सीतापुर, संवाददाता। अटरिया के अलबदा में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये नगदी व जेवर पार कर दिए। घटना के समय परिवार वाले छत पर सो रहे थे। तहरीर पर अटरिया पुलिस जांच कर रही है। अलबदा निवासी विवेक तिवारी सोमवार रात परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इस बीच चोर घर की दीवार फांदकर भीतर घुस आए। चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। परिवार सुबह सोकर उठकर नीचे आए तो घर के भीतर फैला सामान देख उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- करसा गांव में लाखों की चोरी, पुलिस ने बताया आपसी विवाद ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त नहीं करती है। जिसके कारण चोरों के हौंसले बुलंद हैं। थाना प्रभारी अटरिया के मुताबिक तहरीर पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार क...