छत पर सोए थे परिजन, चोरों ने खंगाला घर
बलिया, जून 21 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के प्रधानपुर गांव में शनिवार की रात में मंजीत यादव के घर में जंगला का ग्रील काटकर घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की तहकीकात में जुट गई।मंजीत यादव प्रधानपुर गांव से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में एकांत जगह पर मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। घटना की रात में उनके परिवार के सभी लोग गर्मी के कारण छत पर सोए थे। रविवार की भोर में करीब चार बजे उनके छोटे भाई की पत्नी छत से नीचे अपने कमरे में पहुंची तो जंगला का ग्रील टूटा और उसमें रखा लोहे का अलमारी खुला हुआ था। सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। इसे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार के अनुसार चोरों ने अलमारी में रखे करीब पंद्रह हजार रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.