छत पर सोई सगी बहनों से छेड़खानी, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 6 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात छत पर सो रही दो सगी बहनों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में रिश्तेदारी में आए दो युवकों ने छत पर चढ़कर 13 और 15 वर्षीय दोनों किशोरियों के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों युवक छत से कूदकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित किशोरियों की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दो बेटियां छत पर एक साथ सोई थी। तभी पास के घर में रिश्तेदारी में आए युवक अचानक छत पर आ गए और उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। अचानक हुई घटना पर शोर मचाते हुए किशोरियां जग गई और पास में सोए घरवाले भी जग गए। शोर सुनकर दोनों आरोपी छत से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.