गोड्डा, अप्रैल 26 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां छत से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी काली देवी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, काली देवी शनिवार अहले सुबह अपने घर की छत पर चढ़ी थीं। बताया जा रहा है कि वह रोजमर्रा के कार्यों के सिलसिले में छत पर गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरीं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से कच्चे मकानों में रहना मुश्किल, पेड़ों के नीचे गुजर रहा समय- प्लान की खबर-पेज-4 गिरने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने काली देवी को गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.