छत पर मिला महिला का शव, हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि
उन्नाव, मई 26 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के मोहनलालखेड़ा गांव की 26 वर्षीय सावित्री पत्नी राजभान का संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। उधर, मृतका सावित्री के मायके पक्ष के परिजन भी पहुंच गए। किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया। परिजनों के अनुसार, दंपति रविवार रात को खाने के बाद बच्चों के साथ छत पर सो गए थे। सुबह पत्नी के न उठने पर राजभाान ने जगाया तो वह मृत अवस्था में मिली। सावित्री अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गई है। थानाध्यक्ष कुंवर सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों का कोई आरोप नहीं है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। ससुर की तहरीर पर शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.