उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। ग्राम हफीजाबाद निवासी राम स्वरूप ने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी छत पर कुर्सी पर बैठा थे। इसी दौरान उनके घर के पास सड़क पर श्रीकेशन पुत्र कैलाश, कैलाश पुत्र भगवानदीन, विजय और संजय पुत्रगण कैलाश आपस में शराब पीकर झगड़ रहे थे। राम स्वरूप ने बताया कि इसी दौरान श्रीकेशन ने बेवजह ईंट उठाकर जानबूझकर उनकी छत पर फेंक दी। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उसे हेलट रिफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.