गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह। शहर के कालीबाड़ी चौक स्थित पशुपति टिबड़ेवाल के चार मंजिला मकान के छत के उपर बने स्टोर रूम में गुरूवार को अचानक शोर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद थोड़ी देर के लिए यहां अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। टिबड़ेवाल टेक्सटाईल दुकान के मालिक पशुपति टिबड़ेवाल ने बताया कि उनके मकान के छत के उपर बने स्टोर रूम में आग लग गई थी। आस - पास के लोगों ने छत से धुंआ निकलते हुए देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी। इसके बाद घर के सभी सदस्य घर से बाहर निकल आए और आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि स्टोर रूम में स्क्रैप रखा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...