प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। घर की छत पर गले में तार फंसने से युवती की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि बंदर के दौड़ाने पर भागते समय गले तार फंसने से उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस को फोन कर फांसी लगाकर जानकारी दी गई। देर शाम तक पुलिस युवती के परिजनों का शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए राजी करने का प्रयास करती रही। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडवासी गांव का है। स्कूल संचालित करने वाले अनिल ओझा के एक बेटे और तीन बेटियों में 18 वर्षीय सुहानी ओझा रविवार शाम करीब पांच बजे घर की छत पर गई। वहां कपड़े सूखने के लिए बंधा तार गले में कसने से वह अचेत हो गई। परिजन मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन मृत घोषित करने पर शव लेकर घर चले गए। इस बीच किसी ने पुलिस को युवती के फांसी लगाकर जाने देने की सूचना दी तो मोहनगंज चौकी इंचार्ज रोहित सिंह मौके ...