उन्नाव, मार्च 2 -- उन्नाव। अजगैन थानाक्षेत्र के दिरगजखेड़ा गांव में रविवार शाम 15 वर्षीय छात्रा संध्या देवी लोधी का शव घर की छत पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। मजदूरी से लौटे पिता ने जब यह मंजर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोते-बिलखते बाहर आए तो देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी रंजीत कुमार की पुत्री संध्या देवीलोधी नवाबगंज स्थित श्यामलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। रविवार को रंजीत कुमार रोज की तरह मजदूरी पर गए थे। वहीं, मां शिवदेवी लखनऊ के कटी बगिया ताराखेड़ा गांव स्थित अपने मायके गई हुई थीं। घर पर संध्या अकेली थी। शाम को जब रंजीत कुमार घर लौटे तो बेटी दिखाई नहीं दी। पहले उन्होंने घर के कमरों में तलाश की, फिर छत की ओर गए। छत पर पहुंचते ही दृश्य देखकर वह सन्न रह गए। छत के कुंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.